नशे में भिडे़ दो पक्ष
थानाभवन। ग्राम यारपुर में शराब के नशे में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी मानसिंह पक्ष व आशीर्वाद पक्ष के बीच बीती रात शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। जिसमें एक पक्ष से मानसिंह, संदीप, प्रदीप और दूसरे पक्ष से आशीर्वाद, मुकेश, आशीष घायल हो गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि तहरीर आ गई है। पुलिस जांच के बाद अपनी कार्रवाई करेगी।