स्वयं सेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
शामली। सिंभालका गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्राइमरी विद्यालय के सभी मैदानों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। ग्राम सिंभालका में शिविर का शुभारंभ बाल कल्याण समिति न्यायपीठ की शशि पवार, प्रबंधक संजय संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अनुराग शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि छात्र यदि पढ़ाई के साथ एनएसएस जैसी राष्ट्र व्यापी स्कीम का हिस्सा बनते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें अवसर प्राप्त होता है। जिससे उनको खुद को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आज समाज में बेटियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम संचालन डॉ अनुराग शर्मा ने किया। शिविर में नरेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, दिनेश तोमर, गौरव, अंकुर, प्रदीप, आसिफ, आमिर, शशिकांत आदि रहे।