मिनी ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर गन्ना लेकर जा रहे किसान की ट्रैक्टर ट्राली में मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
थानाभवन क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास सोमवार सुबह चार बजे आशीष निवासी भनेड़ा गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर शुगर मिल जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने किसान के ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और गन्ने की ट्राली सड़क पर पलट गई। किसान ने हादसे की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।