दौड़ में हिमानी और वंदना ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दो सौ मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में हिमानी ने प्रथम, वंदना ने दूसरा व विधि-अनुष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।
शनिवार को आयोजित स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंचला ने प्रथम, तनु ने दूसरा व आस्था ने तीसरा, सौ मीटर रिले दौड़ में रेड हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने दूसरा व ग्रीन हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बालक सीनियर वर्ग में अमित-विराज निर्वाल ने प्रथम, उदयराज पंत ने दूसरा व अनमोल श्योरान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में येलो हाउस ने प्रथम, ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग में जूनियर में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्यू हाउस दूसरे, सीनियर वर्ग में ग्रीन हाउस ने प्रथम, ब्लू हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने 11 मेडल के साथ पहला, नौ मेडल के साथ रेड हाउस ने दूसरा व आठ मेडल के साथ येलो हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मीनू संगल ने कहा कि खेलों से तन व मन दोनों स्वस्थ रहते है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को बराबर का महत्व देना चाहिए। क्योंकि खेलों से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनमें इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर आदित्य कुमार, विशाल तायल, अनिल मलिक, दीपक मलिक, किरणपाल, नरेशपंत, विशाल तायल, अनिमेष, अरविंद, सुरक्षा, कनिका संगल, आशू, उषा आर्या, अंजू, प्रिया, आरती आदि मौजूद रहे।