फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मिलन कार्यक्रम में पारिवारिक सभा का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन की ओर से आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। कैराना रोड स्थित एक रेस्तरां में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। सभा संयोजक रोटेरियन आशीष गर्ग व निधि गर्ग ने सभी का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान कपल गेम में मूक अभिनय द्वारा फिल्म की पहचान व एक मिनट में अधिकतम शब्दों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेजीडेंट रोटेरियन उमाशंकर गर्ग, गौरव अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, गोपाल मित्तल, अंकुर आर्य, संचित शर्मा, विनीत चैधरी, राहुल तायल, निखिल एरन, आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें