फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर मं चल रही कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खादर क्षेत्र के कई गांवों में छापा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली/चौसाना। आबकारी विभाग ने खादर क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी कर वहां चल रही कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ी। इस बीच बरामद लहन नष्ट किया गया। 400 लीटर कच्ची शराब मौके पर बरामद हुई। इन्हें बनाने में लगे लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि कुछ लोग खादर क्षेत्र में अवैध शराब बना रहे हैं। सूचनाओं पर उन्होंने विभाग की टीम के साथ शनिवार तड़के, अहमदगढ़, खानपुर जटान, ग्राम खानपुर कलां, ग्राम पावटी कलां और डेरा भगीरथ के आसपास के गांव के जंगलों में कांबिंग की। वहां कई भट्ठियां चलती मिली। टीम को देखकर शराब बना रहे लोग भाग गए। टीम ने करीब 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की। लगभग 2000 किलो ग्राम लहन नष्ट कर दिया गया। इस बीच भट्ठियां भी तोड़ दी गई। मौके से शराब बनाने के उपकरणों बरामद किए गए। दबिश के दौरान दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्री नागेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, विजय आनंद, आबकारी निरीक्षक आदि शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि यदि कहीं भी शराब बनते या बेचते पाई जाए तो विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें