मां जगदंबे की भेंट के साथ रामलीला महोत्सव प्रारंभ
शामली। श्री हनुमान धाम 49वां श्रीरामलीला महोत्सव प्रथम दिन मां जगदंबे की भेंट के साथ प्रारंभ हो गया। श्रीरामलीला महोत्सव के पात्रों ने प्रस्तुति की।
मंगलवार की रात्रि नौ बजे हनुमान धाम के मां जगदंबा के मंदिर में पंडित प्रभुशंकर शास्त्री ने विधि -विधान से श्रीरामलीला कमेटी के महामंत्री निकुंज मित्तल व यश मित्तल को पूजा- अर्चना कराई। श्रीराम लीला कलाकारों द्वारा माता रानी की वंदना की। रामलीला महोत्सव के पात्रों ने प्रस्तुति की। इस मौके पर रवि पाठक ने श्रीराम, आशु निर्वाल ने सीता, ध्रुव पाठक ने भरत, उज्ज्वल नामदेव ने शत्रुघ्न, अजय पाठक ने नारद, तरूण खोटियान ने कामदेव, नरेंद्र सैनी ने रावण, राधेश्याम मित्तल ने हनुमान जी का अभिनय की प्रस्तुति दी। अजय पाठक ने श्याम से दिल को लगाना कोई मजाक नहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रामलीला के निर्देशक दिनेश पाठक, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, आदेश शर्मा, रामेश्वर बच्छ, हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्रपाल सेठी, दीपक सैनी, लाल सिंह लचक, लोकेश शर्मा, हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, महामंत्री राजकुमार मित्तल, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, रमेश संगल आदि मौजूद रहे। हनुमान धाम के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि चार अक्तूबर को रावण जन्म वेदवती संवाद की लीला का मंचन होगा।