फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लिकेज होने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लिकेज होने से घर में लगी आग
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसोली में गैस सिलिंडर लिकेज होने से घर में आग लग गई। आग लगने से पीड़ित का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग को बुझाने में मां बेटे भी झुलस गए। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसोली निवासी चांदपाल की पत्नी परमेश्वरी बुधवार सुबह गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रहीं थी। पानी गर्म करते समय गैस को चलता छोड़ महिला अपने घर के आंगन में साफ-सफाई करने लगी। इसी बीच गैस सिलिंडर लिकेज होने से आग लग गई। घर में धुआं उठता देख महिला ने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। लेकिन आग ने घर के समान को अपनी चपेट में ले लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में महिला और उसके 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप के बुरी तरह से हाथ झुलस गए। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें