लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष
जलालाबाद। लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर- बितर किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कय्यूम और वाहिद पार्टनरशिप में काम करते थे। वाहिद के मुरसलीम की तरफ 20 हजार रुपये बकाया थे। मंगलवार को वाहिद अपने पैसे लेेने के लिए कय्यूम की दुकान पर गया। इस बीच पैसे के लेनदेन को लेकर वाहिद और कय्यूम में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र होना शुरू हो गए। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान जमकर लाठियां चली, जिसमें एक पक्ष का कय्यूम व दूसरे पक्ष का वाहिद घायल हो गए। लोगों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर- बितर किया और घायल कय्यूम और वाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।