फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में बनेंगी कचरा-भट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के सेनेटरी नैपकिन नष्ट करने के लिए कचरा भट्ठी का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में कुछ ही स्कूलों का चयन होगा।
विज्ञापन

बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान की संयुक्त पहल का असर जल्द ही जनपद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में दिखाई देगा। इन स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को अब प्रयुक्त सेनेटरी नैपकिन को लेकर कहीं भी फेंकने की चिंता नहीं करनी होगी। न ही इनसे स्कूल परिसर में गंदगी का खतरा होगा। इन्हें नष्ट करने के लिए स्कूल परिसर में ही कचरा भट्ठी बनाई जाएगी। करीब आठ हजार रुपये से एक भट्ठी पर खर्च होगा। विभाग से चयनित सूची मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिसके चलते उच्च प्राथमिक स्कूलों की छात्राओं को परिसर में सेनेटरी नैपकिन फेंकने की चिंता नहीं रहेगी। संकोच के चलते इसे हर जगह नहीं फेंकते। ऐसे में जहां इनके स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ता है। वहीं खुले में फेंकने से स्वच्छता को भी पलीता लगता है। उधर, जिला समन्वय सुधीर ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में करीब आठ स्कूलों का चयन होगा। चयनित स्कूलों की सूची मिलते ही और धन प्राप्त होते ही संबंधित स्कूलों के खातों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें