श्रमिक का घर गिरा
कांधला। बरसात के बाद मकान गिरने का सिलसिला जारी है। मलकपुर गांव में एक मजदूर को मकान गिर जाने से नुकसान हुआ है। परिवार के लोगों ने डीएम से गिरे मकान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को मलकपुर गांव में इनाम का मकान गिर जाने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान का नुकसान हुआ है। परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। परिवार के लोगों ने मकान गिरने की सूचना प्रशासन को दी है। सूचना के बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल कर रिपोर्ट तैयार की।