फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर लटका़ मिला महिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)।
संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव पमनावली निवासी धर्मपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री अक्षमाला की शादी 22 अप्रैल 2016 को क्षेत्र के गांव मंटीमनट निवासी मेघराज पुत्र नैन सिंह के साथ हुई थी। मेघराज फौजी है, जो वर्तमान में लेह जम्मू-कश्मीर में तैनात है। बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन अक्षमाला के साथ मारपीट करते हैं, जबकि शादी के वक्त भी उन्होंने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। बावजूद इसके लिए कुछ दिन पूर्व भी उक्त लोगों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस दौरान छह माह तक उनकी बेटी अपने मायके में रही थी। मार्च में ही मेघराज अक्षमाला को अपने घर लेकर गया था। बताया कि पांच दिन पहले ही मेघराज 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आया। आरोप है कि रविवार रात दहेज को लेकर मेघराज, सास, ससुर व दो देवर ने मिलकर पहले तो अक्षमाला के साथ मारपीट की और इसके बाद गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि मृतका के पिता धर्मपाल की तहरीर पर पति मेघराज, ससुर नैन सिंह, सास ललिता, देवर कान्हा व दीपक के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें