थानाभवन। विद्युत निगम की लापरवाही दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हादसों का सबब बन सकती है। कारण यहां खुले में रखा ट्रांसफार्मर है। ट्रांसफार्मर के समीप एक पब्लिक स्कूल है, जहां से हर दिन बच्चे गुजरते हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा चल रही है। इस पर प्रशासन की ओर से इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके विद्युत निगम की आंखें खुलने का नाम नहीं ले रही।