कैराना। पानीपत रोड स्थित मदरसा इशातुल इस्लाम में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय हज कमेटी के सदस्य डॉक्टर मोनिस अंसारी, मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी और हज ट्रेनर हाजी मुहम्मद हाशिम ने फीता काटकर किया। डॉक्टर मोनिस अंसारी ने हज यात्रा के विस्तृत कानून के बारे में बताया। हज ट्रेनर हाजी हाशिम व हाजी तसलीम ने प्रशिक्षण दिया। वहीं, सीएचसी के डाक्टर सलीम अहमद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेननजाइटिस, सीजनल इंफेलुएंजा वैक्सीन का टीकाकरण तथा ओरल पोलियो ड्राप पिलाया गया। साथ ही, हेल्थ कार्ड भी बनाया गया। कैंप में जिला शामली से पंजीकृत आजमीन-ए-हज 416 में से 400 ने भाग लिया। इस दौरान हाजी सलीम, हाजी अबरार, हाजी अनीस, ताहिर सिद्दीकी, सूफी अनीस, समीउल्लाह खान, डाक्टर अजमतुल्लाह खान, हाफिज इंतजार अंसारी, हाफिज नाजिम खां, हाजी खुर्शीद, हाजी नसीम राही, हाजी तसलीम, हाजी इरफान खान, हाफिज सूफियान, एहतशाम-उल-हक, हाजी सईद, हाजी सरफराज सैफी आदि का सहयोग रहा।