फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आयी 75 शिकायतों में पांच का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तहसील सभाकक्ष में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायतें आयी। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारण के लिए संबधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया। बुच्चाखेड़ी निवासी नफे सिंह ने सरकारी नल पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। जमशेद निवासी खुरगान ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे, राजपाल निवासी कंडेला ने खाद के गड्ढों व राकेश निवासी तीतरवाड़ा ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। बुच्चाखेड़ी निवासी खड़क सिंह ने गांव में रास्ते पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस अवसर पर तहसीलदार रणबीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर भानू प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें