फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी आसमान में छायी रही धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राजस्थान से उड़कर आए रेत के कणों की वजह से तीसरे दिन भी आसमान में धूल छाई रही। हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रही। दोपहर में धूप निकली, जिससे मौसम में घुटन पैदा हो गई।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से मौसम का यही हाल चल रहा है। आसमान में धूल छाई हुई है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो रहा है। लोग चश्मा लगाकर या मुंह पर कपड़ा बांधकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूल के कारण हालत यह हो गई है कि दूर का स्पष्ट दिखाई भी नहीं दे रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे गर्मी तो ज्यादा नहीं रही, लेकिन हवा की रफ्तार कम होने की वजह से मौसम में उमस घुली रही। उधर, धूल के कारण लोगों को आंख में भी दिक्कत महसूस होने लगी है, तो सांस के मरीजों को भी परेशानी बढ़ गई है। रात तक भी आसमान में धूल का असर रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर पीके सिंह का कहना है कि शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बूंदाबांदी होने के बाद ही धूल से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें