ईद के लिए खरीदारी
शामली। ईद के त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। खरीदारी के लिए महिलाएं बच्चे, कपड़ों, जेवरात, अन्य सामानों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
ईद का त्योहार नजदीक आ रहा है। ईद के त्योहार के मद्देनजर शहर के कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक, नाला रोड समेत कई बाजारो में खरीदारी के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं की सबसे ज्यादा पसंद, बुरका, सूट सलवार है। सराफा बाजार में सोने चांदी के जेवरात, बर्तन खरीदे जा रहे हैं।