फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट ने चिकित्सा केंद्र अधीक्षक पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण शर्मा थानाभवन सीएचसी में छह साल से संविदा कर्मी के रूप में ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। प्रवीण शर्मा ने सीएमओ से मुलाकात कर बताया कि चिकित्सा अधीक्षक उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। मई माह में उपस्थिति भी नियमित रूप से पंजिका में दर्ज है, लेकिन चिकित्सा अधीक्षक ने मानदेय के लिए भेजे गए रिकार्ड में उनकी 15 दिन की अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई। आरोप है कि चिकित्सालय में कुछ डॉक्टर नियमित रूप से नहीं आते हैं, लेकिन उपस्थिति नियमित दर्ज हो रही है। उधर, चिकित्सा केंद्र अधीक्षक कांति प्रसाद का कहना है कि प्रवीण शर्मा ने पांच दिन तक बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाई। बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाने वालों की अनुपस्थिति दर्ज हो रही है। अस्पताल का समय आठ बजे का है, लेकिन प्रवीण साढे नौ बजे आते हैं। टीम लीडर ने शिकायत की है कि फील्ड में नहीं जाते हैं। साथ टीम लीडर को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी जांच मेरे पास है, लेकिन प्रवीण उस जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे। इसी कारण वह बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें