फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास परायण कथा का विधिवत समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सनातन सत्संग भवन में पुरुषोत्तम मास में चल रही मास परायण कथा का विधिवित समापन हुआ। पंडित राधेश्याम शर्मा ने व्यास पूजन कराया। अवनीश भगतजी ने भक्तमाल ग्रंथ में वर्णित भक्तों के चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भक्त नामदेव, प्रहलाद, कबीर, रहीम, तुलसीदास, मीराबाई, रविदास और सूरदास आदि के जीवन में अनेक कठिनाई आने पर भी उन्होंने भगवान पर सच्ची आस्था रखी। कुछ भक्त तो ऐसे हुए है जो अपने परिवार में रहकर भी भगवान की अमर भक्ति को पा गए और संसार में अपना नाम अमर कर गए। अनेक भक्तों को भी प्रभु की सच्ची राह दिखाकर हरि दर्शन करा दिया। पंडित राधेश्याम शर्मा ने कथा व्यास पीठ का सम्मान करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर पूजा कराई। 108 दीपकों के साथ महाआरती का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कथा कार्यक्रम में राजकुमार रुहेला, राजेंद्र भगत, देवेंद्र शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, सुभाष चंद नारंग, बोधराज नारंग, नीलम शर्मा, इंदु आहूजा, वंदना और रघुवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें