फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत का जाम - भीषण गर्मी से लोग रहे परेशान, लू से दिन का तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगने से वाहनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल मार्ग समेत शहर में मंगलवार को दोपहर तक जाम लगने से लोग काफी परेशान रहे। दूसरी ओर, भीषण गर्मी व लू के चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
कैराना लोकसभा उपचुनाव का मतदान सोमवार को संपन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह दिन निकलने से मेरठ- करनाल मार्ग पर जाम लगना प्रारंभ हो गया। जाम की यह हालात बन गई कि हरियाणा और पंजाब से आने वाले हलके व भारी वाहनों की लाइनें चार लेन मार्ग के साथ कच्ची मार्ग तक आ गई। छोटे वाहनों का निकलना परेशानी का सबब बन गया। जाम की स्थिति दस किमी तक हो गई। शहर के पानीपत-खटीमा मार्ग पर विजय चौक से लेकर फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, शिव चौक, रेलवे रोड, धीमानपुरा रेलवे फाटक, माजरा रोड पर छोटे व बड़े वाहनों से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू के थपेड़ों को झेलना हुआ मुश्किल
शामली। शहर में पिछले एक माह से गर्मी कहर बरपा रही है। आसमान से आग बरस रही है। गर्मी का यह आलम हो गया कि दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक गरम हवाएं चलने से पैदल चलना मुसीबत वाला हो गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं - बच्चे सिर व मुंह पर कपड़ा रखकर व छाता लगाकर निकलीं। शहर के बाजारों से ग्राहकों की रौनक गायब हो गई। यह आलम हो गया है कि तेज धूप और लू के चलने से बच्चे व महिलाएं व बूढ़े घरों में कैद हो गए। शाम के समय पूर्वी हवाए चलने से मौसम मे बदलाव आने की संभावना हैं। कृषि विश्व विद्यालय शामली के निदेशक डाक्टर पीके सिह ने बताया कि बुधवार को आकाश में बादल छाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य रहने के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। शनिवार से लेकर सोमवार तक मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें