फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर होता रहा मतदान, गांव की चौपालों पर चलती रही चुनावी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
हुक्के की गुड़गुड़ाहट के साथ चलता रहा मंथन
विज्ञापन

शामली। एक तरफ जहां बूथों पर कैराना लोकसभा उपचुनाव में मतदान होता रहा, वहीं गांवों में चौपालों पर चुनावी मंथन चला। कोई गठबंधन को जिताता रहा तो कोई बीजेपी को। पूरा दिन लोगों का इसी चर्चा में चला गया।
सोमवार सुबह मतदान प्रारंभ हो गया और लोगों की भीड़ वोट डालने के लिए बूथों पर लग गई। इसके साथ ही गांवों की चौपालों पर हुक्का गुड़गुड़ाना प्रारंभ हो गया। शामली के गांव के लांक में लोकेंद्र, सुधीर, महिपाल, बिजेंद्र, रामकुमार मलिक, सुकरमपाल बिजेंद्र कश्यप आदि बैठे हुए थे और चुनावी चर्चा चलती रही। इसके अलावा गांवों बहावड़ी, लांक, लिसाढ़, कंडेला, जगनपुर, ऊंचगांव, ऊन, बनत आदि जगह बुजुर्ग अपने घेरों में बैठे रहे। पूरा दिन लोगों की जुबान पर चुनावी चर्चा रही। कितना मतदान प्रतिशत हो गया और किसके पक्ष में ज्यादा वोट डाले जा रहे है। चुनावी मंथन के दौरान कोई गंठबंधन को जिताता रहा तो कोई बिजेपी के सिर पर जीत का सेहरा बांधता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम तो अपना हैंडपंप लगा रहे है...
गांव बहावड़ी में एक परिवार अपने घर में हैंडपंप लगा रहा था। परिवार के रामकुमार, रविंद्र और रामकली से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह अपना हैंडपंप लगा रहे है, इसी से हमें जीने के लिए पानी मिलेगा और हम हैंडपंप के चाहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें