फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस मतदाताओं को ऑनलाइन जाएंगे पोस्टल बैलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस मतदाताओं को ऑनलाइन जाएंगे पोस्टल बैलेट
विज्ञापन

शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में मतदान के लिए सर्विस मतदाताओं को ऑनलाइन सूचना भेजी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने पर 15 मई को ऑनलाइन पोस्टल बैलेट अपलोड कर दिए जाएंगे।
इस संबंध में मंगलवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कैराना लोकसभा क्षेत्र के सर्विस मतदाताओं के लिए इस बार ऑनलाइन पोस्टल बैलेट की सूचना भेजने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 10 मई तक नामांकन पत्र जमा होंगे, जिसके बाद 14 मई तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। वहीं, 15 मई को सर्विस मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सूचना अपलोड कर दी जाएगी। मतगणना शुरू होने से पहले तक सर्विस मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करके भेजना होगा। उसके बाद मिलने वाला पोस्टल बैलेट मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज मुजफ्फरनगर मार्ग पर रहेगा रूट डायवर्जन
शामली। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को शामली- मुजफ्फरनगर पर रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर से शामली, पानीपत, करनाल और दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को बनत से वाया सहारनपुर रोड से होते हुए एसटी तिराहे की तरफ निकाला जाएगा। वहीं, शामली की तरफ से मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को एसटी तिराहे से डायवर्ट करके सहारनपुर रोड से होते हुए बनत की तरफ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें