फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे फंसाया गया, होनी चाहिए निष्पक्ष जांच- दुहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे फंसाया गया, होनी चाहिए निष्पक्ष जांच- दुहन
विज्ञापन

शामली।
कैराना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीद चुके बर्खास्त पीसीएस अफसर रणधीर सिंह दुहन ने शत्रु (निष्क्रांत) संपत्ति मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। साथ ही कैराना के दिवगंत पूर्व सांसद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को प्रेसनोट जारी करके कहा कि बिड़ौली में शत्रु (निष्क्रांत) संपत्ति की नीलामी उन्होंने नहीं की, बल्कि तत्कालीन नायब तहसीलदार ने की थी और उसकी स्वीकृति तत्कालीन जिलाधिकारी शामली ने दी थी। बावजूद इसके उन्हें इस मामले में आरोपी मानते हुए बर्खास्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच तीन जनप्रतिनिधियों से कराई जाए, जो मौके पर जाकर सत्यता देखें। उन्होंने आरोप लगाया कि कैराना लोकसभा क्षेत्र के गांव कौंथलपुर, रामड़ा बल्ला माजरा, तीतरवाड़ा, कैराना देहात, होसंगपुर, कांधला व मलखपुर की सरकारी जमीन पर अब भी लोगों के अवैध कब्जे हैं, जिन लोगों के कब्जे हैं, वह पूर्व में राजनीतिक व्यक्ति के बूथ एजेंट तथा सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें