फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने की क्रय केंद्र पर पहुंचकर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने क्रय केंद्र पर जांच की
विज्ञापन

चौसाना। गेहूं क्रय केंद्र पर रविवार रात में व्यापारी का गेहूं खरीदने जाने के मामले में सीडीओ ने सोमवार शाम पहुंचकर जांच की।
चौसाना में बल्ला माजरा सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर रविवार को एक व्यापारी का गेहूं तुलवाने की शिकायत किसान ने जिलाधिकारी को कॉल करके की थी। सोमवार शाम मुख्य विकास अधिकारी रेणू तिवारी इस मामले की जांच करने चौसाना पहुंची। उस किसान को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने शिकायत की थी। किसान ने बताया कि जिस व्यापारी का गेहूं खरीदा जा रहा था, उसने अपनी कृषि भूमि ठेके पर दे रखी है। उस भूमि पर पैदा हुआ गेहूं करनाल मंडी में बेचा जा चुका है अब धान की फसल लगा दी है। इसके बाद किसान से अनापत्ति पत्र ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें