सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
शामली। पावटी कलां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके अच्छे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए खुशी के साथ विदाई दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बृहस्पतिवार को कैराना क्षेत्र के गांव पावटी कलां स्थित स्कूल में प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह व धर्मपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन ग्राम प्रधान योगेश, इलियाश व यशपाल सिंह ने केक काटकर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। शिक्षकों ने उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों पर प्रकाश डाला। दोनों शिक्षकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता इरशाद व संचालन साजिद ने किया। इस दौरान आलिम, इकराम, राकेश, अमजद, गुलाब सिंह, हारुन, कर्ण, सतीश, दिलशाद, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।