फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई - गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

कैराना (शामली)। सहारनपुर मंडल की संयुक्त विकास आयुक्त डॉक्टर आभा गुप्ता ने कहा कि तहसील में आने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध किया जाए। फरियादियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हुई, तो कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे संयुक्त विकास आयुक्त डाक्टर आभा गुप्ता निरीक्षण करने कैराना तहसील पहुंची। एसडीएम कार्यालय में नजारत, संग्रह विभाग, रजिस्टार कानूनगो, अभिलेख विभाग, पूर्ति कार्यालय, मतदाता पंजीकरण का रिकार्ड मंगाकर निरीक्षण किया। इसके बाद वह भूलेख कंप्यूटर कक्ष में पहुंची और मौजूद कर्मियों से खसरा-खतौनी नकल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि आज कितने लोग खतौनी की नकल लेने आए। कंप्यूटर से रिकॉर्ड का मिलान भी कराया। इसके बाद राजस्व अभिलेखागार में पुराना रिकार्ड चेक किया। गांव गंदराउ और नंगला राई के सिजरे देखे, जिनमें कुछ उर्दू भाषा में मिले। उनका अनुवाद नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। वहीं, इस दौरान गांव आल्दी निवासी उर्मिला ने उन्हें शिकायत पत्र देकर कहा कि एक सप्ताह से वह हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने को चक्कर काट रही है, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा। इस पर एसडीएम को प्रमाण-पत्र जारी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चत करें, यदि लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर अनुमति प्रचार करने पर ई-रिक्शा पकडी
कैराना। नगर में लाउडस्पीकर से कार्यक्रम के लिए प्रचार करते ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। ई-रिक्शा की एक कॉलेज के अंदर लाउडस्पीकर की अनुमति ली हुई थी, लेकिन ई-रिक्शा से नगर में भी प्रचार किया जा रहा था। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता कैराना कोतवाली पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने हिदायत देकर ई-रिक्शा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें