शामली। होली प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले छह दिन में रोडवेज ने 14 लाख 15 हजार रुपये कमाए हैं। योजना के अभी दो दिन शेष हैं।
यूपी रोडवेज की होली प्रोत्साहन योजना गत 26 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक निर्धारित है। शामली रोडवेज डिपो में योजना लागू हो गई थी। शामली रोडवेज डिपो की संचालित अनुबंधित 20 बसों ने पिछले छह दिन में 14 लाख 15 हजार रुपये की आय अर्जित की है। प्रतिदिन के अनुपात में 25 से 30 प्रतिशत अतिरिक्त आय हुई है। शामली रोडवेज डिपो के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को दुल्हेंडी होने से शाम के समय रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ। शनिवार और रविवार होने से रोडवेज बसों में सवारियों की अधिकता नहीं रहेगी। होली प्रोत्साहन योजना में 20 लाख रुपये तक की आय होने की संभावना है।