हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल
झिंझाना (शामली)। बृहस्पतिवार शाम सात बजे रोनी मंगलपुर निवासी मिट्ठु पुत्र तेलूराम अपनी मां रामकली के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ऊन रोड पर गांव ढिंढाली के निकट ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को भर्ती कराया गया है।
दामाद पर हमला करने का आरोप
झिंझाना (शामली)। बागपत के गांव कुताना निवासी सुकमाल अपनी पुत्री के यहां झिंझान में आया हुआ था। आरोप है कि उसके दामाद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। रीना ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ओवररेट शराब बेचने का आरोप
झिंझाना (शामली)। कस्बे के गाड्डिवाला चौराहा पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर होली के त्योहार के चलते जमकर ओवररेट शराब बेची। सेल्समेन ने किसी ने बीस रुपये तो किसी से 50 रुपये वसूले। आरोप है कि इस बारे में लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने शराब देने से मना कर दिया। बिल्लू वर्मा, राजकुमार, राजबीर, कानू, आदि का कहना है कि शराब सेल्समैन रोजाना तो रेट से अधिक रुपया वसूलते ही है। होली का त्योहार आने पर उगाही दुगनी कर दी है।