फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मलिन की महिलाओ ने मनाया होली पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कस्बे के स्थानीय जैन स्थानक धर्मशाला के प्रांगण में मंगलवार को आर्य चंदन बाला महिला मंडल व जैन मिलन की महिलाओं के द्वारा होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के द्वारा क्वीज प्रतियोगिता, पजल गेम, रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बच्चों पर गुलाल का टीका लगाया और फूलों से होली खेली। आर्य चंदन बाला महिला विंग की अध्यक्ष सरिता जैन ने कहा कि रंगों का पर्व होली प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। अंजू जैन ने कहा कि हमारे यहां विविधता में एकता के साथ त्योहार मनाने से पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। इस दौरान सुनीता जैन, ममता जैन, रचना जैन, कमलेश जैन, वंदना जैन के साथ महिला मंडल की समस्त महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें