फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजोखरा में प्रधान पद का मतदान आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजोखरा में प्रधान पद के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

कांधला(शामली)। पंचायत के खाली पदों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच तक संपन्न होगा। पंजोखरा गांव के प्रधान पद के उपचुनाव में आमने सामने का मुकाबला होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां गांव में पहुंच गई है। सुरक्षा के चलते गांव मे पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

पंजोखरा के ग्राम प्रधान जयवीर सिंह उर्फ नीटू की हत्या के बाद प्रधान पद खाली हो गया था। शासन ने प्रधान के उपचुनाव की अधिसूचना जारी करके 22 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की थी। प्रधान पद के उपचुनाव के लिए गांव से तीन नामांकन दाखिल किए गए, लेकिन एक उम्मीदवार द्वारा अपना पर्चा वापिस ले लिए जाने के बाद प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को विमलेश व प्रदीप के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव शांति पूर्ण चूनाव कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टी व सुरक्षा के लिए पुलिस बल गांव में पहुंच गई। गांव में 2300 कुुल मतदाता है। शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए हैं। थाना प्रभारी ओ पी चौधरी ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें