यज्ञ में आहुतियां दी
शामली। गांव कंड़ेला-हिंगोखेडी की मंडी में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत हुकुम सिंह को याद करते हुए ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की। इस दौरान ग्राम प्रधान शेखूपुरा विलियम चौहान, ग्राम प्रधान हिंगोखेड़ी शीशपाल, ग्राम प्रधान कंडेला रामवीर, पूर्व प्रधान जगपाल, पूर्व प्रधान महेंद्र कंडेला, सुरेश, यशपाल, सुभाष एडवोकेट, बलेंद्र ठेकेदार, गजेंद्र, पारस, रमेश ठेकेदार, रोशन ठेकेदार आदि मौजूद रहे।