फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के पेपर ने छात्राओं की बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटर गणित और हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी के पेपर को आसान तो गणित को कठिन बताया। प्रथम पाली में हुए हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर को देकर बाहर निकली हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा आंचल और त्रिपाली ने बताया कि पेपर अच्छा था। सभी प्रश्न समय पर हल किए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्राची, तन्वी गुप्ता ने बताया कि सभी प्रश्न शिक्षकों द्वारा पढ़ाए हुए ही आए, जिन्हें अच्छी तरह हल कर दिया। आयुषी और सलोनी ने बताया कि कोई प्रश्न किताब से बाहर नहीं आया था। पहले से ही अच्छी तरह तैयारी कर रखी थी। पेपर अच्छा रहा और अंक भी बेहतर ही आएंगे। द्वितीय पाली में इंटर गणित की परीक्षा हुई। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर आई छात्रा जानवी ने बताया कि गणित का पेपर कठिन था। प्रश्नपत्र के भाग ए में जो समीकरण बनाने के प्रश्न आए थे, वह बहुत ही कठिन है। रितिका रावत ने बताया कि मुझे प्रश्नपत्र का बी भाग कठिन लगा है। जिसमें संचय और गुणांक के प्रश्न थे। उन्होंने बताया कि अब अच्छे अंक लाने के लिए द्वितीय प्रश्न पत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें