चौसाना (शामली)। गांव दथेड़ा में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित महाशिवरात्रि पर्व का समापन हो गया। इसमें करनाल से आई मुख्य अतिथि ज्ञान मूर्ति दीदी निर्मला ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में हमने भौतिक सुख सुविधाओं के अनेक साधन एकत्रित कर लिए है। मगर, मन की सच्ची शांति, प्यार, एकता और विश्वास खत्म होता जा रहा है। लोगों ने सकारात्मकता का अभाव हो गया है। जिससे निपटने के लिए एक ऊर्जा के साथ ब्रह्मकुमारी द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग का अभ्यास करना जरूरी हो गया है। राजयोग से इंसान में शक्ति और उत्साह का संचार होगा। मनुष्य के जीवन में कुुशलता आएगी। कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा निकाली।