फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यलाय मे प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में शिवानी मलिक प्रथम, नीशू द्वितीय एवं मीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में नीशू चौहान प्रथम, विनीता द्वितीय और रितु चौहान तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में नीशू चौहान प्रथम , मीना कुमारी द्वितीय और राधा तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में मीना कुमारी प्रथम, नीशू चौहान द्वितीय एवं राधा तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में रजनी प्रथम, प्रियंका मलिक द्वितीय और रीना कुमारी तृतीय स्थान पर रही। क्रीड़ा प्रभारी डाक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। प्राचार्य डॉक्टर सतेंद्र प्रसाद ने कहा कि खेल में अनुशासन और मेहनत करने वाला खिलाड़ी ही कीर्तिमान स्थापित करता है। इसलिए छात्राएं इन सभी महत्वपूर्ण बातों का पालन कर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें। इस दौरान डॉक्टर बृजेश राठी, डॉक्टर ब्रजभूषण, डॉक्टर दीप्ति, चौधरी, डाक्टर संगीता तोमर, माधुरी पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें