फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर कम करने के लिए भाकियू ने सौंपा एडीओ को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में और बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग को लेकर एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में बैठक हुई। कुलदीप पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर किसान और मजदूर के साथ में अन्याय किया है। विनोद निर्वाल ने कहा कि देश का किसान व मजदूर कमजोर है। उसे ऊपर उठाने व मजबूत करने के लिए सरकार को हर संभव मदद देनी चाहिए। मगर सरकार बिजली कर कीमत में बढ़ोतरी कर उसके ऊपर ओर अधिक भार डाल रही है। जिसके कारण किसान मजदूर कर्ज की दलदल में धंसता जा रहा है। अन्य प्रदेशों में किसानों को आगे लाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती है, लेकिन हमारी सरकार ने किसानों मजदूरों की ओर से आंखें बंद कर ली है। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन एडीओ पंचायत भूपेंद्र सिंह को दिया गया। इस दौरान नवेद जंग, हाजी इरफान, नरेंद्र पंवार, मोहर सिंह, विनोद, बृजपाल सिंह, संजीव सहित दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें