फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सखी समूह पंचसूत्र का पालन करे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन ब्लाक की महिलाओं के समूह सखी का चल रहे आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन समूहों को बेहतर बनाने और पंच सूत्र का पालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में थानाभवन ब्लाक की महिलाओं के समूह सखी का चल रहे पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के स्वत: रोजगार के उपायुक्त संजय कुमार ने कहा कि समूहों को बेहतर संचालित करने के लिए पंच सूत्र का पालन किया जाना आवश्यक है। जिससे समूहों के सदस्यों में आत्म विश्वास की भावना विकसित हो सके। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए समूहों का गठन किया गया है। उन्होंने महिलाओं के समूहों की प्रगति की समीक्षा करते प्रोत्साहित किया। मौके पर सभी समूह सखियों को प्रशिक्षक टीम के द्वारा प्रशिक्षण में गरीबी क्या है, गरीबी के कारण क्या हैं? और गरीबी को कैसे कम किया जा सकता है, समूह सखियों को महत्वपूर्ण हुनर की जानकारी देकर अवगत कराया है। जिससे सभी समूह सखियों में अत्यंत सुधार आसके। इस मौके पर योजना के जिला प्रबंधक दलगंजन सिंह ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें