फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग चौड़ीकरण से लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

बिड़ौली से सहारनपुर तक मार्ग का चौड़ीकरण होने पर लोगों को फायदा होगा। मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाले बिड़ौली सहारनपुर मार्ग को चौसाना, गंगोह, नकुड़ होते हुए सहारनपुर से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठती रही है। इससे जहां आवागमन में आसानी होने से लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं चौसाना में अधिकांश भवन सड़क किनारे पर बने हुए हैं। इसके चलते चौड़ीकरण में व्यापारियों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। व्यापारियों का कहना है कि फोरलेन मार्ग बनने से क्षेत्र का विकास तो होगा लेकिन अचानक से व्यापारियों को तोड़फोड़ से आर्थिक नुकसान सहन करना पडे़गा। चौसाना निवासी संदीप गोयल, अनुराग गर्ग, राजकुमार, धर्मबीर, काला, राफा, समीर, विपुल, कल्लू, इमरान, लाला नत्थू आदि ने मार्ग चौड़ीकरण के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें