फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई की जाए
विज्ञापन

कैराना(शामली)। नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी ने कोतवाली में सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों की मीटिंग लेकर कोतवाली में न्याय की आस लेकर आने वाले पीड़ित की समस्या ध्यान से सुनकर उसका समाधान प्रमुखता से कराये जाने के निर्देश दिए।
कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने सभी दरोगाओं व पुलिस कर्मियों हिदायत दी कि कोतवाली में न्याय की आस लेकर आने वाले सभी पीड़ितों की समस्या को ध्यान से सुना जाये तथा जल्दी से जल्दी उसकी समस्या का निदान किया जाये। साथ ही उन्होंने अपराधियों व दलालों के थाने में आने पर कड़ाई से पूर्ण पाबंदी लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी
कैराना। मंगलवार को मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी संजीव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आठ माह पूर्व पानीपत निवासी एक व कैराना निवासी दो व्यक्तियों ने उसके पास ऑटो का बिल रखकर 70 हजार रुपये एक माह के लिए उधार लिए थे। अब पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए झूूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गाड़ी निकालने की होड़ में मारपीट
कैराना। तहसील के पास शामली रोड पर अनीस निवासी आलकला व नौशाद निवासी अलीपुर के बीच अपनी गाड़ी आगे निकालने को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें