प्रशासन की चौकसी के बाद भी समर्थक नहीं आए बाज
झिंझाना (शामली)। भले ही पुलिस-प्रशासन चौकस रहा हो, लेकिन विजय जुलूस निकालने से प्रत्याशियों के समर्थक बाज नहीं आए। जीत के जश्न में प्रत्याशियों ने जमकर ढोल बजाए और विजय जुलूस निकाला गया।
शुक्रवार को कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में ऊन तहसील की तीन निकायों के लिये मतगणना आठ बजकर 45 मिनट पर शुरू हुई। उससे पहले डाक मतों को खोला गया, लेकिन मतगणना स्थल पर पीने के पानी के लिये लोग तरसते रहे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने विजयी जूलूस पर पाबंदी लगायी हुई थी। उसके बावजूद ऊन के विजयी प्रत्याशियों हो या फिर झिंझाना के प्रत्याशियों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया और जमकर ढोल बजाए।
दोबारा काउंटिंग कराने की मांग
झिंझाना। कसबे के भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र कश्यप के तीसरे नंबर पर रहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व एजेंटो ने दो वार्डों की गिनती दोबारा कराने के लिए एआरओ को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन एआरओ ने उनको तीसरे नंबर का प्रत्याशी बताकर रिकाउंटिंग से इंकार कर दिया, लेकिन उधर दोबारा गिनती होने की अफवाह नौशाद सर्मथकों तक पहुंची तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा गया हो गया। बाद में पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाला और लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया।