फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वंयसेवकों को खाद्य सुरक्षा और पौधरोपण के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को खाद्य सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का एक दिवसीय चतुर्थ शिविर का आयोजन किया गया। सभी स्वयंसेवकों को खाद्य सुरक्षा और वृक्षों का महत्व समझाते हुए जागरूक किया गया। वहीं, सभी स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत, चुटकुले, कविता भी सुनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के झिंझाना रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार ने प्रार्थना करते हुए किया। शिविर के प्रथम सत्र में प्रोफेसर आरपी सिंह व गीता देवी और मांगेराम सैनी ने सभी स्वयंसेवकों को खाद्य सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने देश में व्याप्त भुखमरी की रोकथाम के लिए भी सुझाव दिए। शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया। आरपी सिंह ने सभी को वृक्षों का महत्व समझाते हुए प्रत्येक स्वयंसेवक को जीवन में एक पौधा रोपित करने का आह्वान किया, जिससे सभी प्रदूषण से बच सके। शिविर के तृतीय सत्र में स्वयंसेवकों ने गीत, देशभक्ति गीत, भाषण और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। इस दौरान डॉक्टर एमसी जैन, लोकेश कुमार, ओमकार सिंह, पीके सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें