एक दिसंबर को शहर में होने वाली मतगणना के संबंध में एसपी ने नवीन मंडी स्थल में बनाइ गई मतगणना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एक दिसंबर को निकाय चुनाव की मतगणना होनी है। इसी के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां कर रही है। इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा मंगलवार को मतगणना स्थल पर पहुंचे तथा वहां पर पुलिस की तैयारियों के संबंध में बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी प्रत्याशी का एजेंट या समर्थक हंगामा करते है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।