फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल की निगम की पाइप लाइन लिकेज से दर्जनों मकानों में आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भूरा में एक मोहल्ले में जल निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पानी की पाइप लाइन के लीकेज होने के कारण दर्जनों मकानों में सीलन के साथ ही दरारें आ गईं। जिससे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
गांव भूरा के मोहल्ला नाइयों वाली गली में पिछले साल पीने के पानी की पाइप लाइन जमीन के अंदर बिछाई गई थी। वही मोहल्ले में रहने वाले किसी भी ग्रामीण ने पानी की टंकी की सप्लाई भी नहीं ली। जमीन के नीचे दबी पाइप लाइन के किसी स्थान से लीकेज होने के कारण मोहल्ले के सभी दर्जनों मकानों में सीलन आ गई। साथ ही जगह-जगह दरारें पड़ गई। जिससे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। देवेंद्र, सोमपाल, श्रीपाल, राजीव, अमृत सिह, धर्मपाल, रोशन लाल, नकली सिंह, नाथी राम, सेहंदर, राजन, सोनू, बिंदर का कहना है कि उन्होंने कई बार पानी की टंकी के ठेकेदार से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अहसान चौधरी ने बताया कि मामला उनके सज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई शिकायत लेकर आता है तो समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान नहीं होने पर तहसील में दिया जाएगा धरना
ग्रामीणों का कहना है कि मकानों में दरारें आने से मकान गिरने की कगार पर आ गए है। ग्रामीणों को लाखों रुपयों का नुकसान है। कई बार इस संबंध में शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अब यदि शिकायत का समाधान नहीं होता है। तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें