फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिप अबेकस शामली बना यूपी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सिप अबेकस शामली ने यूपी सिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए गणित में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए ट्राफी पर कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया।
रविवार को शामली सिप अबेकस की डायरेक्टर डॉ. मृदुला ने बताया कि चार नवंबर को मुजफ्फरनगर के वेदांता फार्म में यूपी सिप गणित प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें यूपी के 22 सिप अबेकस के लगभग एक हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें शामली से 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से 72 बच्चों ने अपने अपने लेवल में गणित की केल्कूलेशन में सबसे कम समय लेते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। जिसके बाद विजेता बच्चों को चेन्नई से आए सिप अबेकस के नेशनल डायरेक्टर दिनेश विक्टर, जय शंकर और रिजनल हेड राजेश चड्ढा और एरिया हेड रीना अग्रवाल ने स्टार व सुपर स्टार ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिसमें सरगम, आयुष, अनुष्का, अभिनव, उत्कर्ष मिष्टी गुप्ता आदि रहे। उन्होंने इसका श्रेय शिक्षक रीमा, गरिमा, अंजू, वैष्णवी को दिया। इनमें से सात विजेता बच्चे 12 नवंबर को तमिलनाडु में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें