गांव में बुखार के मरीजों की तादाद अधिक होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पुरमाफी में स्वास्थ्य कैंप लगाया। इस दौरान दवाइयों का वितरण किया गया और गांव में छिड़काव किया गया।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ऊन ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुरमाफी में पहुंची। टीम ने वहां पर स्वास्थ्य कैंप लगाया। स्वास्थ्य कैंप के दौरान डाक्टरों ने 136 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान टीम को वहां पर बुखार से पीड़ित करीब 12 मरीज मिले, जबकि कई लोग अन्य बीमारियों से बीमार मिले। टीम वहां से करीब 31 मरीजों की स्लाइड बनाई। जिनकी टीम द्वारा जांच के लिए लैब में भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके बाद गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। उसके बाद ग्रामीणों को सफाई तथा बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जिला मलेेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार, कृष्णकुमार एचएस, राजेश कुमारी, दिनेश कुमार एचएस, अवधेश वाडेकर एलए, सोनू व वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।