फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे कस्बे में पेयजल आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

कस्बे के आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है।
मोहल्ला तलाही, शेखो मैदान, सलारा, नई बस्ती आदि मोहल्लों में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रह है। सरकारी हैंडपंपों से पीला और बदबूदार पानी निकल रहा है, जिस कारण त्योहारी सीजन में पेयजल पूर्ति नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। कस्बा निवासी चरण सिंह सैनी, रामबीर, मोहर सिंह, लाल सिंह, राकेश सैनी, इरशाद राणा, इसरार राणा, याकूब और मेहरदीन आदि ने नगर पंचायत में शिकायत पत्र देकर पेयजल आपूर्ति शुरु कराने की मांग की है। वहीं, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक कुलदीप सैनी ने बताया कि इस इलाके में लगी दो टयूबवेल मोटर फुंकने की वजह से संचालन नहीं हो रहा है। इस कारण पेयजल सप्लाई बाधित है। मरम्मत का कार्य चल रहा है। दो दिन में सप्लाई सुचारु हो सकेगी।

कूड़े का ढेर हटवाने की मांग
झिंझाना। गांव वेदखेड़ी निवासी अनुज सैनी ने थाना झिंझाना में तहरीर में बताया कि पड़ोसी ऋषिपाल ने घर के बराबर में कूडे़ का ढेर लगा रखा है। जिस कारण मक्खी मच्छरों की भरमार होने से उसके परिवार के सदस्यों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा हो गया है। आरोप है कि कूड़ा हटाने को कहने पर आरोपी अभद्र व्यवहार करता है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार दी रकम मांगने पर पीटा
झिंझाना। गांव होसंगपुर निवासी महेश ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही महेश ने उससे 15 हजार रुपये उधार लिये थे। अब वह रुपये वापस नहीं दे रहा है। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें