आरके इंटर कॉलेज में आज तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शुुरू होगा। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिददीकी ने कॉलेज में पहुंचकर खेल प्रतियोगिता की तैयारी का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार को जरुरी दिशा निर्देश दिए। वहीं जनपद के सभी कॉलेजों के खेल शिक्षकों को प्रतियोगिता के तीनों दिन उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए। सभी की उपस्थिति के लिए रजिस्टर बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पुष्पेंद्र, रवि खन्ना, योगेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, मदनलाल, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।