324 गर्भवती महिलाओं की जांच
शामली। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे जिले में 334 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को पूरे जिले में शामली कुड़ाना, शामली, झिंझाना, कैराना कांधला, थानाभवन सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शामली सीएचसी पर उद्घाटन सीएमओ डाक्टर राजकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान अपनी स्वास्थ्य की जांच कराने आई महिलाओं को दूध व अन्य जलपान भी वितरित किया गया। सीएमओ डा. राजकुमार और एसीएमओ डा. सुशील कुमार कैराना, झिंझाना और शामली सीएचसी का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा एसीएमओ डाक्टर नेतराम और डीसीपीएम फईम ने थानाभवन व कुड़ाना में निरीक्षण किया। एसीएमओ डाक्टर सफल ने कांधला में निरीक्षण किया। सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने बताया कि पूरे जिले में 334 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी, जबकि पिछली बार 236 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई थी।