ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया
ऊन। गांव पिंडौरा में राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का बखान किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में एक कमरा बनवाने की घोषणा की। जिसके बाद में गन्नामंत्री ने बिजली घर पर रखे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया।