फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता की चौकी लगाकर मां का किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
माता की चौकी लगाकर मां का किया गुणगान
विज्ञापन

शामली। शहर के हलवाइयों ने हनुमान धाम पर माता की चौकी लगाकर भजन संध्या के माध्यम से मां का गुणगान किया गया। भजन संध्या के बाद हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
बृृहस्पतिवार को शहर के हलवाईयों के सहयोग से हनुमान धाम पर माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस मौके पर भजन संध्या आयोजित करके मां के भजन प्रस्तुत कर गुणगान किया गया। इस मौके पर उत्तम नामदेव, पंकज नामदेव ने मां के भजन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर हनुमान धाम के सचिव राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सेठी,पंकज नामदेव, उत्तम नामदेव, लाल सिंह लचक समेत हनुमान धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राखी बनाना सिखाया
फोटो समाचार
शामली। इनरव्हील क्लब विबग्योर के तत्वावधान में शहर के जूनियर हाईस्कूल में प्रशिक्षिका न्यू फार यू आर्ट गैलरी की डायरेक्टर नीरू जैन ने बालिकाओं को नए डिजाइन की राखी बनाना सिखाया, जिससे बालिका अपने हाथों से तैयार की गई राखी को बांध सके। क्लब की अध्यक्षा निधि ने बताया कि बालिकाओं ने अपने हाथों बनी राखी जब एक बहन अपने भाई को बांधेगी, तो उनका रिश्ता और अटूट होगा। इस मौके पर क्लब की मंत्री रीना कार्यक्रम संयोजिका डाक्टर मृदुला जैन, शिप्रा रसवंत, प्रियंका जैन, मोनिका जैन, चारू बंसल, नीरू धवन, वैशाली, सपना पुरी, मंजू जैन, पूजा प्रिया, शालू, डाक्टर नीलम शुक्ला, ज्योति, आंचल, बिंदिया, साक्षी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

वेश प्रतियोगिता
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इनरव्हील क्लब शामली के तत्वावधान में वेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान तीस पुरस्कार हर कक्षा में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर सपना गोयल, ईशा, तनु, मधु रिया, सिमरन, प्रिया, इशिका, दिव्याशी को प्रथम पुरस्कार दिए गए। स्कूल के प्रधानाचार्या कविता का विशेष सहयोग रहा। इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा रेखा गोयल, सचिव प्रवीण बंसल, आईएसओ वीना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, नमिता जैन, मंजू जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें