फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडकों में गड्ढे, जनता परेशान, अफसर नहीं चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के गड्ढों में चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था, लेकिन चौसाना क्षेत्र में अभी तक भी सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है। चौसाना से ऊन और चौसाना से थानाभवन मार्ग की हालत खस्ता है। दोनों सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हरियाणा के करनाल से सहारनपुर जिले की तरफ जाने के लिए बिडौली से चौसाना होकर फिर थानाभवन से निकला जाता है, वहां से सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहन भी निकलते हैं। चौसाना से ही गंगोह की तरफ भी वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग को सहारनपुर जिले का लिंक मार्ग माना जाता है, जिससे लोगों को शामली में आकर ट्रैफिक जाम में फंसने की जरूरत नहीं रहती और सहारनपुर की तरफ निकल जाते हैं, लेकिन चौसाना -थानाभवन मार्ग की खराब हालत ने मुसाफिरों का सफर मुश्किल कर दिया है। रात भर इस मार्ग से ओवरलोड ट्रक, रेत, रोड़ी और डस्ट से लदे ट्रक, डंपर गुजर रहे हैं, जिस कारण सड़क की हालत खस्ता हो गई है। जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं, जिस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधर में लटका ऊन-चौसाना सड़क निर्माण
चौसाना से ऊन तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ है। सड़क की खुदाई कर दी गई है और पत्थर भी डाल दिया गया है। लेकिन चौसाना से टोडा गांव तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। सड़क पर जगह जगह पत्थर के ढेर लगे हुए हैं, तो गड्ढे भी हो गए हैं। गड्ढों में बरसात का पानी भरने से परेशानी और बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें